दिनाँक 28/6/2025 को सुबह 11:00 बजे रा० व० मा० वि० करोट में संजीवनी परमार्थ न्यास डिडवीं टिक्कर के सौजन्य से नशा निवारण व सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Category: News & Events
कार्यालय”
प्रधानाचार्या रा० व० मा० वि० करोट जिला हमीरपुर हि० प्र०
प्रैस नोट:-
आज दिनाँक 28/6/2025 को सुबह 11:00 बजे रा० व० मा० वि० करोट में संजीवनी परमार्थ न्यास डिडवीं टिक्कर के सौजन्य से नशा निवारण व सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन दोनों विषयों में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्गों के लगभग 35 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। नशा निवारण में वरिष्ठ वर्ग (कक्षा नवमी से जमा दो तक) प्रथम पुरस्कार राधिका शर्मा,द्वितीय पुरस्कार आदर्श ठाकुर, तृतीय पुरस्कार दिव्यांशा ने जीता। कनिष्ठ वर्ग में (कक्षा छट्ठी से आठवीं तक) प्रथम पुरस्कार दिव्यांशी, द्वितीय पुरस्कार कृतिका तथा तृतीय पुरस्कार अर्णब ने जीता। इसी प्रकार सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में (कक्षा छट्ठी से आठवीं तक) प्रथम पुरस्कार मुकेश, द्वितीय पुरस्कार स्नेहा, तृतीय पुरस्कार अर्पिता ने जीता तथा सड़क सुरक्षा वरिष्ठ वर्ग में ( कक्षा नवमी से जमा दो तक) प्रथम पुरस्कार वंश कुमार, द्वितीय पुरस्कार सुजल तथा तृतीय पुरस्कार मोहित ने जीता। इसके साथ प्राथमिक विद्यालय करोट की तीन छात्राओं क्रमशः नशा निवारण / सड़क सुरक्षा में मानसी प्रथम तथा अवनि द्वितीय रही जबकि अवनि ठाकुर प्रथम रही। इस मौके संजीवनी परमार्थ न्यास के सौजन्य से पुरस्कार के रूप में विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम रहने वाले को 1000/- रूपये की राशि तथा द्वितीय पुरस्कार में 750/- रूपये की राशि और तृतीय पुरस्कार के रूप में 500/- रुपये की राशि भेंट स्वरूप दी गई। तथा इसके साथ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को क्रमशः 100/- रूपये प्रति छात्र 300/- रूपये की राशि दी गई। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि तथा उनके साथ आए अतिथि वृंद को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया तथा प्रधानाचार्य ने न्यास द्वारा करोट स्कूल के बच्चों को इस प्रतियोगिता हेतु चुनने के लिए संस्था प्रमुख और अन्य सहयोगी वृन्द का आभार एवम धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। न्यास के अध्यक्ष बलदेव धीमान ने इस आयोजन के लिए जहाँ स्कूल प्रबंधन की धन्यवाद किया वहीं जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ने बच्चों को नशे की बुराइयों के बारे में बताया कि नशा एक धीमा जहर है। यह व्यक्तिगत जीवन को ही नहीं बल्कि समाज व देश के भविष्य को भी बरबाद कर देता है। उन्होंने कहा कि इन सब से मुक्ति पाने के लिए हमें योग शिक्षा व योगासन आदि का अभ्यास करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने सुझाव दिया कि नशे जैसी बुराई से बचने के लिए जिला प्रशासन को पंचायत स्तर पर कार्य शुरू कर आम जनमानस तैयार करना चाहिए ताकि शुरू से ही बच्चे व बड़े इस बुराई को खत्म करने के लिए सचेत और प्रयासरत रहें। तथा बच्चों को हमें प्रारम्भिक काल से ही लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल कूद आदि भावना से ओतप्रोत कर देना चाहिए ताकि फिर बच्चे नशे की तरफ ध्यान न दे पाएं। उन्होंने ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की भी सलाह देते हुए कहा कि हम स्वयं भी सुरक्षित रहें और औरों को भी सुरक्षित रखें। अंत में प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान छात्रों से किया ताकि हमारे देश में स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इसके साथ कार्यक्रम के अंत में संजीवनी परमार्थ न्यास के अध्यक्ष द्वारा अध्यापकों और बच्चों को नशा निवारण हेतु शपथ भी दिलाई गई।